फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के ससुरालीजनों से परेशान दुकानदार ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। बेटे के ससुरालियों से परेशान दुकानदार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव मंगलवार सुबह बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में कोथावां संडीला मार्ग पर दुबघटिया मोड़ पर फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के सिकलिन टोला निवासी मुन्नालाल गुप्ता (55) की कस्बे में ही बस अड्डे पर रेडीमेट कपड़ों की दुकान है। सोमवार शाम वह बेनीगंज में चल रही रामलीला देखने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस घर न आने पर परिजनों ने उन्हें तलाश करना शुरू किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
मंगलवार सुबह सैर पर निकले लोगों ने दुबघटिया मोड़ पर खेत में मुन्नालाल का शव फांसी पर लटकता देखा तो सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मृतक की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि बड़े पुत्र नितेश का विवाह के कुछ समय बाद पत्नी से विवाद हो गया था। इसको लेकर नितेश के ससुराली मुन्नालाल को आए दिन परेशान कर दबाव बनाते थे। इसके कारण मुन्नालाल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बेनीगंज कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें