फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवानी और सुरैया ने दिख्ााया दमख्ाम

Sun, 21 Dec 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय युवा महोत्सव का शनिवार को रंगोली, मेहंदी, और कलश सज्जा प्रतियोगिताआें के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन छात्रों की अपेक्षा छात्राओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। समापन पर प्राचार्य डा. सुधीर चौहान ने विद्यार्थियों को समझाया कि मुकाबलों में प्रतिभाग करना हारजीत से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन


उन्होंने विजेता बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे प्रयास करने वाले प्रतिभागियों का प्रोत्साहन करते हुए कहा कि असफलता हमें सफलता का मार्ग दिखाती है। अबकी कमियों पर गौर करते हुए अगली बार पूरी तैयारी और जीत के इरादे से प्रतिभाग करें। शनिवार को हुई रंगोली प्रतियोगिता में शिवानी मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रुचि शर्मा ने द्वितीय व सपना शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में सुरैया खातून अव्वल रहीं। शादाब जहां दूसरे व दिव्या मौर्य तीसरे इनाम की हकदार बनीं। कलश सज्जा में दिव्यांशी अवस्थी अव्वल रहीं। कंचन अवस्थी ने दूसरा और मोनी देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डा. एमसी यादव, डा. सरिता सिंह, प्रोफेसर विवेक तिवारी, प्रोफेसर मंगल किरन व डा. गगन कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन


डा. सरिता सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि कठिन मेहनत और लगन के माध्यम से हर लक्ष्य को भेदा जा सकता है। डा. गगन कुमार ने कहा कि विद्यार्थी जिस विद्या में दिलचस्पी रखते हों, उनका अभ्यास करते रहें। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय स्टाफ समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें