फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव बारात में उमड़ पड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 26 Jul 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली में रविवार को निकली शिव बारात में बम-बम भोले के जयकारों के बीच भगवा रंग में रंगे शिव भक्त सड़कों पर झूमते नजर आए। महिलाओं से लेकर बूढे़-बच्चे सब ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरके। बारातियों ने लाल गुलाल उड़ाया तो सड़कें  भगवा रंग में रंग गईं।
विज्ञापन


जहां बारात पहुंचती गई, लोग घरों से निकलते गए और देखते ही देखते सड़कों पर शिव भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। अतरौली में जानकी वल्लभ रामदेव स्थानम् पर चल रहा मंदिर निर्माण पूर्ण होने पर रविवार को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर निकली शिव बारात में क्षेत्र के हजारों लोग बाराती बनकर शामिल हुए।

बारात में वाहनों का तांता लगा रहा। बारात जागेश्वर मंदिर अतरौली से जंगली शिव मंदिर होते हुए जानकी वल्लभ रामदेव स्थानम् पहुंची। इस बीच माहौल भोले के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने एक-दूसरे पर खूब गुलाल उड़ाया। भक्तिमय गीतों पर लोग थिरके तो महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन


इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी सास्वतानंदजी महराज, स्वामी अर्जुनपुरी महराज, रामलखन शुक्ल, रीशू शुक्ल, राजाराम त्रिपाठी, रामकृष्ण शुक्ल, दिनेश पाल सिंह, अतुल सिंह, धीरज अवस्थी, प्रेमप्रकाश मिश्र, नागेश्वर मिश्र, रामेंद्र मिश्र, अरविंद बाजपेई, आशुतोष सिंह, रिषभ शुक्ल, प्रदीप मिश्र, प्रमोद तिवारी आदि मौजूद थे। इस दौरान पुलिस भी मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें