फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वह कोई गाय-भैंस तो हैं नहीं जो मैं पकड़कर ले आऊं : फैसल खान

विज्ञापन
फोटो-26-पत्रकारों से बात करते आमिर खान के भाई फैसल खान। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। फिल्म अभिनेता आमिर खान के भाई फैसल खान लगभग 19 साल बाद शाहाबाद पहुंचे। फैसल ने अख्तियारपुर और दिलावरपुर गांव स्थित पैतृक खेतों और बागों का जायजा लिया। आमिर खान को हरदोई लाने के बारे में पूछे जाने पर फैसल ने कहा कि वह कोई गाय-भैंस तो हैं नहीं जो मैं पकड़कर ले आऊं, जब उनका मन होगा तो वह खुद आ जाएंगे।
विज्ञापन


शहर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवार की 120 बीघा भूमि और बागानों की देखरेख के सिलसिले में हरदोई आए हैं। बताया कि केयर टेकर पिछले 10 वर्षों से बीमारी के कारण बिस्तर पर हैं। इस कारण खुद पुश्तैनी संपत्ति की कमान संभालने की इच्छा है। फार्मिंग के प्रति अपनी रुचि जाहिर करते हुए कहा कि वे अब फिर से अपनी जमीन से जुड़कर आगे खेती करने का मन बना रहे हैं।




पारिवारिक रिश्तों और पुराने विवादों पर बेबाकी और तंज

फैसल ने अतीत में खुद पर लगे पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया जैसी मानसिक बीमारी के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने उन्हें पूरी तरह सामान्य व्यक्ति माना था और हाल ही में खुद के बलबूते फिल्म ‘फैक्ट्री’ का निर्देशन व अभिनय करके उन्होंने अपनी काबिलियत को साबित भी कर दिया है। भाइयों के बदलते रिश्तों पर उन्होंने कहा कि संबंधों में उतार-चढ़ाव तो जीवन का हिस्सा है।
विज्ञापन





हिंदुस्तान में डर नहीं लगता, फिल्म सिटी के लिए मुख्यमंत्री की तारीफ

फैसल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फिल्म सिटी बनाने की पहल की सराहना की। कहा कि इससे राज्य में रोजगार और स्थानीय टैलेंट को प्लेटफार्म मिलेगा। एक दशक पहले आमिर खान के बयान ‘देश में डर लगता है’ से पूरी तरह किनारा करते हुए फैसल ने कहा कि हिंदुस्तान में कहीं भी डर नहीं लगा। बिना किसी सुरक्षा कर्मी के यहां भी घूम रहे हैं। आमिर की हालिया फ्लॉप फिल्मों पर चुटकी लेते हुए फैसल ने कहा कि अगर भविष्य में कोई अच्छी कहानी मिली तो वह खुद आमिर को अपनी फिल्म में डायरेक्ट कर इस खराब दौर से बाहर निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें