फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चढ़ावे के नाम पर नाक की कील और चांदी के टॉप्स उतरवाए, ई-रिक्शा चालक लेकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। बेटी के घर जाने के लिए निकली महिला को ई-रिक्शा चालक ने बरगला दिया। मनौती पूरी होने का झांसा देकर चढ़ावे के नाम पर सोने की कील, चांदी के टॉप्स और 400 रुपये महिला से लेकर मौके से भाग निकला। 31 मई को हुई घटना में पुलिस ने अब प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नारे निवासी पियारी ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि बीते 31 मई को वह अपनी बेटी हंसनी के घर सिंकदरपुर जाने के लिए निकली थीं। दिन में लगभग साढ़े 11 बजे इटौली तिराहे से लाल रंग के ई-रिक्शा पर सवार हुई थीं। ई-रिक्शा में एक महिला दो बच्चों के साथ पहले से बैठी थी। यह लोग टड़ियावां सीएचसी के सामने उतर गए।
आरोप है कि इसके बाद चालक उन्हें सिकंदरपुर की जगह हर्रैया गांव के पास गोपामऊ मार्ग पर ले गया। वहां एक धार्मिक स्थल पर मनोकामना पूरी होने का झांसा देकर चढ़ावा देने की बात कही। इस पर महिला ने सोने की कील, चांदी के टॉप्स और 400 रुपये चालक को दे दिए। इसके बाद चालक उन्हें छोड़कर भाग निकला। किसी तरह वह पैदल ही अपनी बेटी के गांव पहुंचीं। वहां पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें