फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भाषण में शताक्षी और चित्रकला में विनीत रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाषण, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियागिता के माध्यम से लोगों को सड़क नियमों के प्रति जागरूक रहने की सीख दी। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाषण प्रतियोगिता में शताक्षी द्विवेदी ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय और प्राची शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने जोर दिया कि युवा न केवल स्वयं नियमों का पालन करें, बल्कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए भी तत्पर रहें। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को रंगों से उकेरा। इसमें विनीत अवस्थी प्रथम, मुस्कान वर्मा दूसरे और सोनम पाल तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रिया रिमूशा दीक्षित प्रथम, समीक्षा द्वितीय और शिवांगी पांडेय, दर्शील महेंद्र व स्वीटी जोशी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य प्रोफेसर निखिलेश शरण ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक के रूप में डॉ. दिलप्रीत कौर, डॉ. गुलशन कुमार, डॉ. शैलजा शर्मा, डॉ. शिवम मौर्य, डॉ. कृष्ण कुमार कनौजिया, डॉ. अर्पिता मौर्य व डॉ. गुरविंदर कौर रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नमिता त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें