फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: परिजनों ने युवती की शादी से एक दिन पहले प्रेमी को घर में घुसकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। युवती की शादी से एक दिन पहले प्रेमी को परिजनों ने घर में घुसकर पीट दिया। बचाने आई मां को भी पीटा। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने बताया कि उनके पुत्र (22) की नजदीकियां गांव की ही एक युवती (20) से हैं। कुछ माह पहले युवती की शादी परिजनों ने तय कर दी। दावा है कि युवती उनके पुत्र पर घर छोड़कर साथ चलने का दबाव बना रही थी। बेटे ने इन्कार कर दिया। युवती की शादी 24 फरवरी को है। बेटे का दिया माेबाइल वापस देने के बहाने सोमवार सुबह युवती ने उसे खेत में बुलाया। दावा है कि युवती ने उससे साथ ले चलने को कहा। युवक ने इन्कार कर मोबाइल फोन ले लिया और वापस घर आ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद युवती के पिता और भाई ने घर में घुसकर उनके बेटे की पिटाई कर दी। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें