फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से सात घर राख, कई लाख का नुकसान

Wed, 27 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। अरबल थाना क्षेत्र के गांव पूरारतन में बुधवार की शाम एक घर से उठी आग की लपटों ने आसपास के सात घरों को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते सभी घर धू धू कर जल उठे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दो घंटे तक जूझने के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में सातों घरों की गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। इसमें कई लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


गांव पूरारतन निवासी किशनलाल के घर के छप्पर में बुधवार की शाम 5:30 बजे अचानक आग लग गई। गांव वालों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, पर आग पर काबू नहीं पा सके। इस बीच आग ने पड़ोसी शिवराम, रघुराज, लालू, जमालुद्दीन, जाबिर और गाजी के घरों को चपेट में ले लिया। गांव में आग लगने की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रनवीर यादव ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्नि पीड़ितों के अनुसार उनके घरों में गृहस्थी के सामान के साथ अनाज आदि भी राख हो गया। गांव वालों की माने तो इस अग्निकांड में दस लाख का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें