फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जांच के लिए 10 स्वास्थ्यकर्मियों समेत 32 के नमूने भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिल्ली से लौटे दो जमातियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब उनके संपर्क में आए 15 लोगों की जांच शुरू की गई है। इन सभी की स्क्रीनिंग करने के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। इनके समेत रविवार को कुल 32 नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। इनमें 10 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से लौटकर आए शाहाबाद कस्बा निवासी दो युवकों ने कुछ दिन छिपे रहने के बाद खुद सीएचसी पहुुंचकर मरकज से आने की जानकारी दी थी। नौ अप्रैल को इन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाकर नमूना कोरोना की जांच के लिए भेजा गया था। इन दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इनके संपर्क में आए परिवार के 15 लोगों को भी जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सीएचसी के प्रभारी डॉ. प्रवीण दीक्षित, डॉ. नौमान उल्ला खां ने दोनों युवकों के घर जाकर उनके परिजनों की जांच की और सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोरोना संक्रमण बचाव के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि रविवार को 32 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट मंगलवार तड़के आने की संभावना है।
मौलाना के संपर्क में आए 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
कोरोना पॉजिटिव पाए गए बिलग्राम के मौलाना के संपर्क में आने वालों में 15 लोगों की रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आई है। इनमें बिलग्राम के एक सभासद, उनकी पत्नी व परिवार के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें