हरदोई। गेहूं की फसल कटाई का कार्य तेजी से हो रहा है। अधिकांश किसान आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल कर गेहूं की कटाई करा रहे हैं। ऐसे में कृषि यंत्रों की सर्विसिंग के लिए 31 दुकानों को प्रशासन ने अनुमति दी है। ये दुकानें सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खुलेंगी।
किसानों को लॉकडाउन के दौरान किसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसलिए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कृषि यंत्रों व उपकरणों के सर्विस सेंटर खोले जाने की अनुमति दी है। इसके अलावा ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स, टायर और मोबिल के दुकानदारों को तहसील क्षेत्र के हिसाब से दुकान खोलने की छूट दी गई है। डीएम पुलकित खरे ने कहा कि इन सभी फर्मों के मालिक और उनके दो सहयोगी दुकान में मौजूद रहेंगे। इसके लिए 31 दुकानदारों को अनुमति पत्र, पास जारी किया गया है। उपनिदेशक कृषि डॉ. आशुतोष मिश्र ने किसानों से अपील की कि अपने कृषि यंत्रों की सर्विसिंग करा लें।
इन दुकानों को जारी किए गए पास
संडीला तहसील क्षेत्र : नारायण एग्रिको सुंबाबाग संडीला, जगजीत इंप्लीमेंट प्रतापनगर चौराहा, गोविंद मोटर्स संडीला, श्री बिहारी जी इंटर प्राइजेज संडीला, विशोक आटो मोबाइल्स, दीक्षित इंटरप्राइजेज संडीला, दीक्षित सेल्स एजेंसी बालामऊ, कुमार ब्रदर्स संडीला, लोधी मशीनरी स्टोर संडीला, हरदीप एग्री कंपनी संडीला, सरदार एग्री कंपनी सुंबाबाग संडीला।
शाहाबाद : धर्मबरार एग्रीकल्चरल वर्क्स ।
बिलग्राम : न्यू ट्रैक्टर्स बिलग्राम, डीके मोटर्स, पंजाब ट्रैक्टर्स, तिवारी ट्रैक्टर्स, बालाजी ट्रैक्टर्स बिलग्राम और फौजी एग्रीकल्चर माधौगंज
सवायजपुर : यादव मशीनरी स्टोर सवायजपुर
सदर तहसील क्षेत्र : न्यू सुपर धर्म हरदोई एग्रीकल्चर वर्क्स लखनऊ रोड, जगतार ब्रदर्स लखनऊ रोड, गुरुनानक ट्रैक्टर्स शाहाबाद रोड, कपूर ट्रैक्टर्स, कपूर कृषि यंत्र उद्योग, धर्मप्रीत एग्रीकल्चर वर्क्स, जगत सिंह इंडस्ट्रीज, पंकज मशीनरी स्टोर, न्यू शेरे पंजाब एग्रीकल्चर वर्क्स, सुमिरन ट्रैक्टर्स, सुरेंद्र इंजीनियरिंग कार्पोरेशन, सूरी पालिमर्स रेलवेगंज, हेमंत टायर्स और विशोक आटो मोबाइल्स।