फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बनकर पहुंचे एसडीएम को मिली मंहगाई

विज्ञापन
रुपापुर में दुकान पर मौजूद एसडीएम मनोज सागर, दुकानदार व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सवायजपुर। लॉकडाउन के दौरान अधिक मूल्य पर सामग्री बेचे जाने की शिकायत पर ग्राहक बनकर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने दुकानदार को मंहगा सामान बेचते पकड़ लिया। एसडीएम ने दुकानदार को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

रूपापुर चौराहे पर पुलिस चौकी के निकट अवधेश किशोर की किराना की दुकान है। सवायजपुर एसडीएम मनोज सागर को शिकायत मिल रही थी कि दुकानदार महंगे दाम पर माल बेच रहा है।
एसडीएम बैग लेकर ग्राहक के रूप में दुकानदार के पास पहुंचे और अरहर की दाल व सरसों का तेल मांगा। इस पर दुकानदार ने उन्हें दोनों वस्तुएं दे दीं। एसडीएम ने रुपये पूछे तो अरहर की दाल 120 रुपये किलो और सरसों का तेल 110 रुपये लीटर बताया। जबकि लॉकडाउन के दौरान अरहर की दाल 90 से 100 रुपये और सरसों का तेल 80 से 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक्री के लिए अनुमन्य है।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने निर्धारित मूल्य से अधिक पर सामग्री बेचे जाने के आरोप में दुकानदार को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। दुकान में उपलब्ध बांट भी प्रमाणित नहीं मिले। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक संतोष वर्मा को दुकानदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें