फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने पत्नी की हत्या कर शव नदी में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में यूपी 112 की पीआरवी में तैनात होमगार्ड ने पत्नी की हत्या कर शव गर्रा नदी में फेंक दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने होमगार्ड के विरुद्ध पत्नी की हत्या और सुबूत मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सुगवां निवासी शांती देवी ने बताया कि गांव का ही नारायण सिंह होमगार्ड है। 2012 में नारायण सिंह गांव की रहने वाली शांती देवी की पुत्री बबली को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।
इस मामले में शांती की तहरीर पर नारायण सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई थी और वह जेल भी गया था। जेल से छूटकर आने के बाद नारायण सिंह ने बबली से शादी कर ली तो पता चला कि नारायण पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी ग्राम मरसा में रहती है। दूसरी शादी होने के बाद से बबली और नारायण सिंह शहर में किराये पर खंजनपुरवा में रहते थे। तीन अप्रैल से बबली की खबर न मिलने पर शांती ने नारायण सिंह से संपर्क किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

सोमवार को शांती देवी ने शहर कोतवाली में बबली की हत्या किए जाने और शव गायब करने का आरोप लगा नारायण के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक तीन अप्रैल को ही बबली की हत्या हो गई थी। नारायण सिंह ने पत्नी का शव रजाई के कवर में रख सांडी थाना क्षेत्र में गर्रा नदी में फेंक दिया।
घटना के पीछे पता चला है कि नारायण का प्रेम संबंध शाहाबाद क्षेत्र में एक युवती से हो गया है और इसके कारण ही हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि शव की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम ललुआपुर में पत्नी करुणा की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर पति जगतपाल को पुलिस ने मंगलवार दोपहर पिपरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें