हरदोई। रबी फसलों के लिए किसानों को खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार रात सदर एसडीएम गुलाब चंद्र ने सकाहा सहकारी समिति का निरीक्षण किया। सोसाइटी पर 30 बोरी डीएपी स्टॉक मिला। किसानों से संवाद किया और सचिव से फोन पर वार्ता कर वितरण की जानकारी ली।
एसडीएम ने ब्लॉक बावन की सकाहा सोसाइटी का निरीक्षण किया। सचिव अशोक सिंह मौके पर नहीं मिले। किसानों ने बताया कि सोसाइटी से डीएपी मिली है। सचिव से एसडीएम ने फोन पर बात की। सचिव ने जानकारी दी कि अब तक डीएपी की 300 बोरी मिली हैं इसमें 270 का वितरण किया गया। 30 बोरी स्टॉक में हैं। जानकारी दी कि 300 बोरी डीएपी और मिल जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि सचिव को किसानों को तत्काल वितरण के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि सभी सचिवों को निर्देशित किय गया है कि डीएपी और अन्य उर्वरक के वितरण में पारदर्शिता बरती जाए। वितरण में गड़बड़ी पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय सकाहा के निवर्तमान प्रधान गुडनेश कुमार, पूर्व प्रधान अनिल कुमार सिंह, किसान विपनेश सिंह, अभिषेक सिंह, आजाद यादव, सुनील, राजेश्वर, माया प्रकाश, लवकुश यादव व मुन्ना आदि ग्रामीण मौजूद रहे।