शाहाबाद। ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक की बैठक हुई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी से विद्यालय की पंजिकाओं को हर हाल में डिजिटलाइजेशन कराने के निर्देश दिए।
खंड शिक्षाधिकारी अनिल झा ने कहा कि सभी विद्यालय में उपलब्ध कराए गए टैबलेट पर विद्यालय की सभी पंजिकाओं का डिजिटलाइजेशन अति शीघ्र कराएं। विद्यालयों में छात्र उपस्थिति की समीक्षा प्रतिदिन मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर की जा रही है। विद्यालयों में अधिकतम छात्र उपस्थिति के लिए कार्ययोजना बनाकर काम किया जाए। प्रत्येक माह माता उन्मुखीकरण और अध्यापक अभिभावक बैठक का आयोजन अवश्य किया जाए। विकास खंड के सभी विद्यालयों को अति शीघ्र निपुण विद्यालय बनाया जाए। बैठक में अभिषेक मिश्रा, अनुराग अवस्थी, प्रभाकर वाजपेयी, संतोष अग्निहोत्री, आशुतोष मिश्रा, इमरान खान, अनूप शर्मा, संतोष कुशवाहा, सदाशिव, विवेक शुक्ला मौजूद रहें।