फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में क्रय केंद्रों पर सपाइयों का हंगामा

विज्ञापन
मंडी स्थित क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी से जानकारी लेतीं एसडीएम लक्ष्मी एन व मौजूद सपाई। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। धान क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाकर सोमवार को सपाइयों ने शहर मंडी में हंगामा कर तौल बंद करा दी। मौके पर पहुंचीं एसडीएम सदर लक्ष्मी एन ने उन्हें शांत कराया। केंद्र पर नियमानुसार खरीद कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंडी स्थित केंद्रों पर किसान कई कई दिन से डेरा डाले हैं। तौल न होने पर लगातार विवाद बना हुआ है। सोमवार को केंद्रों पर नियम से उपज की तौल न किए जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में सपाई मौके पर पहुंच गए और तौल बंद करा दी।
सपा नेता मुकुल सिंह आशा, संजय कश्यप व रामज्ञान गुप्ता ने केंद्रों पर टोकन के हिसाब से पहले आने वाले किसानों की पहले तौल कराने की मांग की। मंडी में विवाद की सूचना मिलने के बाद एसडीएम सदर लक्ष्मी एन मौके पर पहुंच गईं। एसडीएम ने कहा कि टोकन व्यवस्था लागू की जा रही है।
विज्ञापन

एडीएम बोले- नियमानुसार हो खरीद
एडीएम संजय कुमार सिंह ने सोमवार को मंडी पहुंचकर क्रय केंद्रों पर खरीद की स्थिति देखी। एडीएम ने किसानों द्वारा लाए गए धान की गुणवत्ता देखी। कहा कि केंद्र पर आने वाले किसानों से नियमानुसार खरीद की जाए, जो किसान पहले आता है, टोकन के आधार पर उससे पहले खरीद की जाए।
कांग्रेसियों ने भी देखी खरीद की हकीकत
कांग्रेस की किसान विंग के जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह लोध समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ मंडी पहुंचकर धान क्रय केंद्रों की स्थिति देखी। किसानों व केंद्र प्रभारियों से वार्ता की।
इस दौरान मंडी के एक केंद्र पर खरीद होती नहीं मिली। पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत मंडी सचिव बबलू लाल से की। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को परेशानी हुई तो आंदोलन करेंगे। इस मौके पर डॉ. श्याम प्रकाश शुक्ला, अमलेंद्र त्रिपाठी, भुट्टो मियां, आशुतोष गुप्ता व देवदत्त कोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें