फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी से टकराई कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटागोकुल (हरदोई)। थाना क्षेत्र में हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर धर्मकांटे के निकट सड़क पर पड़े लकड़ी के ढेर से कार टकरा गई। इसमें कार सवार रिटायर्ड रेल कर्मी की मौत हो गई जबकि उनका पुत्र घायल हो गया।
विज्ञापन

बरेली के थाना किला क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला केलाबाग निवासी मुरारी (66) अपने पुत्र धीरज कुमार (39) के साथ दवा लेने के लिए बनारस गए थे। सोमवार को दवा लेकर दोनों वापस बरेली जा रहे थे। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सैदयपुर के निकट स्थित धर्मकांटे के पास सड़क पर लकड़ी के ढेर से कार टकरा गई। हादसे में मुरारी और धीरज घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी टोडरपुर पहुंचाया, जहां मुरारी को मृत घोषित कर दिया गया। उनका पुत्र धीरज शिक्षक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें