फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गढ़ी रसूलपुर जाने से रोके गए सपाई, हाउस अरेस्ट किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर में बीते 13 अप्रैल को विवाहिता की हत्या का मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। मृतका के परिजन से मिलने की तैयारी के बीच सपा नेताओं को बृहस्पतिवार को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष शराफत अली को उनके बघौली स्थित आवास पर तो पूर्व जिलाध्यक्ष जीतू वर्मा को शहर के पिहानी चुंगी स्थित आवास पर रोक दिया गया।
विज्ञापन

गढ़ी रसूलपुर निवासी शिल्पी कुशवाहा की गांव के ही ऋषभ द्विवेदी ने एक तरफा प्रेम में फावड़ा मारकर हत्या कर दी थी। मृतका के पिता की शिकायत पर रिषभ और उसके पिता प्रमोद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पिछले कुछ दिनों से यह घटना सियासी हो चुकी है। बुधवार को कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर न्यायिक जांच का भरोसा दिलाया था। बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू, आरएस कुशवाहा, ब्रजेश वर्मा टिल्लू, अनुराग यादव, प्रदीप कुशवाहा, विक्रम कुशवाहा आदि का प्रतिनिधि मंडल गढ़ी रसूलपुर जाने की तैयारी में था।
बुधवार देर रात इन सभी नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। राजपाल कश्यप, शकील नदवी और ब्रजेश वर्मा को लखनऊ स्थित इनके घरों में रोक लिया गया। जिलाध्यक्ष शराफत अली ने बताया कि पुलिस और प्रशासन ने गढ़ी रसूलपुर जाने की अनुमति दी थी लेकिन बाद में हाउस अरेस्ट करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें