फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सुधार में तय की युवाओं की भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। नेहरू युवा केंद्र हरदोई की ओर से सोमवार को क्षेत्र के ग्राम बगौछा में युवा संसद व शिक्षा जागरुकता गोष्ठी का आयोजन कर युवाओं को भविष्य की राहें सुझाईं।
विज्ञापन

बगौछा के प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक प्रतिमा वर्मा व मुख्य समन्वयक अतीक अहमद ने युवा संसद में समाज सुधार को लेकर युवाओं की भूमिका तय की। उन्होंने कहा कि आसपास के माहौल को सुधारने में एक पढ़ा लिखा नौजवान बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हमें चाहिए की समाज सुधार के कार्यों में जज्बे और जुनून के साथ प्रतिभाग करें।
शिक्षा जागरुकता गोष्ठी में एनपीआरसी अनिल वर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रजनीश कुमार, ऋषि प्रताप सिंह, अश्विनी कुमार, नेहरू युवा केंद्र के टीओटी अखिल कुमार व उदय राज वर्मा ने भी युवाओं को आगे बढ़ने के लिए नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में लगने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें