फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लापरवाही में 150 पंचायत सचिवों का वेतन रोका

Thu, 09 Jan 2025 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विकास कार्यों के लिए खर्च रुपये में गड़बड़ी के हिसाब-किताब की आख्या देने में लापरवाही पर करीब 150 पंचायत सचिवों का 1-9 जनवरी तक के वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने वेतन रोके जाने का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन

गांवों में खर्च रुपये के हिसाब-किताब में गड़बड़ी और इस पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत के माध्यम से पंचायत सचिवों से आख्या मांगी गई है। डीपीआरओ ने बताया कि 6 दिसंबर को सहायक विकास अधिकारियों के साथ ही संबंधित पंचायत सचिवों को पत्र दिया गया था। जिसमें एक माह का समय देते हुए सभी अभिलेख और आख्या तलब की गई थी। एक माह की समयावधि पूरी होने के बाद भी करीब 150 पंचायत सचिवों ने आख्या नहीं दी है। आख्या न देने वाले ग्राम पंचायत अधिकारियों के वेतन भुगतान पर रोक के आदेश दिए गए हैं, जबकि इसमें शामिल ग्राम विकास अधिकारियों के वेतन रोकने की संस्तुति जिला विकास अधिकारी से की गई है। एक सप्ताह में आख्या मांगी गई है। आख्या न आने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें