फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महिला ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ फर्जीवाड़े की एफआईआर

Thu, 09 Jan 2025 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन


- दो हजार रुपये न देने पर पत्नी की जगह पति का बना दिया था मृत्यु प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। दो हजार रुपये न देने पर पत्नी की जगह पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाली ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोथावां के खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र की तहरीर पर ग्राम पंचायत अधिकारी सरिता देवी के खिलाफ जालसाजी और फर्जीवाड़े की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

कोथावां विकास खंड के अटवा गांव निवासी विश्वनाथ की पत्नी शांती देवी का निधन 19 दिसंबर 2024 को हो गया था। विश्वनाथ ने आरोप लगाया था कि मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्राम सचिव सरिता देवी ने दो हजार रुपये मांगे थे। न देने पर तीन जनवरी को विश्वनाथ को उसकी पत्नी शांती देवी की जगह उसका ही मृत्यु प्रमाण पत्र थमा दिया था। पूरा मामला डीएम एमपी सिंह तक पहुंचा था। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बुधवार देर रात बेनीगंज कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें