फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहस और अनुशासन से हारेगा कोरोना: शोले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जिला अस्पताल में जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राहगीरों को मास्क वितरण किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि साहस और अनुशासन से कोरोना हारेगा और हम सब जीतेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल गेट पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शशिभूषण शुक्ला शोले सहित कई पदाधिकारियों ने राहगीरों को मास्क वितरित किए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय के निर्देश पर सामाजिक कार्यों के माध्यम से कोरोना आम जनमानस को जागरूक किया गया। कहा कि हमारे साहस और अनुशासन से कोरोना हारेगा और हम सब जीतेेंगे। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव राम गोपाल दीक्षित, जिला महामंत्री इस्लाम गाजी, जिला महामंत्री एजाज अहमद बब्बन, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश वाजपेयी, जिला सचिव परदेसी, सतीश कुमार शुक्ला, रोहित सिंह, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें