फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी प्राप्त न करने पर संग्रह अमीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। चुनाव ड्यूटी प्राप्त न करने व ट्रेनिंग के दौरान अनुपस्थिति रहने वाले तहसीलदार अंबिका चौधरी ने तहसील के संग्रह अमीन संघमित्र के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तहसीलदार अंबिका चौधरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अन्य कर्मचारियों के साथ ही डीएम द्वारा तहसील के संग्रह अमीन संघमित्र की भी ड्यूटी लगाई गई थी। बताया कि ड्यूटी प्राप्त करने के लिए अमीन को फोन पर सूचना दी गई, उनके आवास पर कर्मचारी भी भेजा गया, लेकिन उनके द्वारा न तो ड्यूटी प्राप्त की गई और न ही हरदोई में संपन्न हुई कार्मिक ट्रेनिंग में उपस्थिति दर्ज कराई गई। बताया कि सीडीओ की ओर से ड्यूटी प्राप्त न करने वाले व अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का आदेश दिया गया है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहसीलदार की तहरीर पर अमीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें