फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के औचक निरीक्षण में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान की पोल खुल गई। पिहानी विकास खंड की ग्राम पंचायत बहिरमा और जलालपुर गोपी में उन्हें गंदगी मिली। पता चला कि सफाई कर्मी ने दूसरा व्यक्ति चार हजार रुपये में रखा है, वो भी काम पर नहीं आता। डीपीआरओ ने इस पर नाराजगी जता सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बहिरमा और जलालपुर गोपी पहुंचे डीपीआरओ गिरीशचंद्र को जगह-जगह गलियां गंदी मिलीं। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मी नहीं आता है। विवेक सिंह की तैनाती सफाई कर्मी के रूप में है। उसने गांव के ही एक आदमी को काम पर रखा है। इस पर सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया। साथ ही साथ एडीओ पंचायत से कहा कि जलालपुर गोपी में विशेष टीम गठित कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएं। सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूर्ण न मिलने पर ग्राम सचिव और प्रधान को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें