फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना शर्त प्रदेश अध्यक्ष की हो रिहाई, कांग्रेस ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद की बगैर शर्त रिहाई कराए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

जिला चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की सामाजिक छवि को धूमिल करने के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। उत्तर प्रदेश में दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार, दुराचार, बलात्कार और हिंसक घटनाओं की तत्काल समीक्षा की जाए।
इस दौरान पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर महिला अध्यक्ष सुनीता देवी, अमालेंद्र त्रिपाठी, मुन्ना लाल, सत्य प्रकाश कनौजिया, देवदत्त कोरी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें