फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एमबीबीएएस छात्र की मौत

Fri, 23 Jun 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
मित्तल की फाइल फोटो - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मल्लावां। मौसेरी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर बाइक से लौट रहे एमबीबीएस के छात्र को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण छात्र के सिर पर गंभीर चोटे आईं जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुझरिया-पहुंतेरा निवासी मित्तल कुमार (28) की मौसेरी बहन किरन निवासी नयागांव थाना मल्लावां की मौत बीमारी से हो गई थी। गुरुवार को परिजन किरन का अंतिम संस्कार करने के लिये ट्रैक्टर-ट्राली से उन्नाव के नानामऊ घाट गए थे।

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिये मित्तल कुमार भी बाइक से गया था। गुरुवार देर रात वह बाइक से वापस नया गांव आ रहा था। मल्लावां-संडीला मार्ग पर बरूआबाग  के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर मल्लावां के प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  घटना की जानकारी पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।  मृतक के परिजनों ने बताया कि मित्तल बीआर अंबेडकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में एमबीबीएस अंतिम वर्ष का छात्र था। दो दिन पूर्व ही वह घर आया था।
विज्ञापन


वह छह भाई बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें