फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Sat, 28 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : प्रतिकात्मक
विज्ञापन
हरदोई।  टड़ियावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक सवार युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के पनिहैया गांव निवासी बेंचेलाल का बेटा दिनेश पाल (26) शुक्रवार शाम बाइक से भैंसरी बाजार से खरीदारी करने गया था। उसके साथ में गांव का ही विजय पाल (24) पुत्र गज्जू भी गया था। बाजार करने के बाद दोनों घर आ रहे थे। गांव के निकट ही टडियावां हरिहरपुर रोड पर अज्ञात वाहन  ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।   बाइक चला रहे दिनेश पाल के सिर में गंभीर चोटें आई थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से विजय पाल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें