फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सियासी गलियारे में घमासान...अध्यक्ष बोले-जांच करा लें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। सियासी गलियारे में सांसद जय प्रकाश और नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर के बीच पनपा विवाद थम नहीं रहा है। शुक्रवार को पालिका के कमांड सेंटर में पत्रकारों से वार्ता में पालिका अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही सांसद जय प्रकाश को चुनौती भी दे डाली।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सांसद पालिका के कार्याें और गुणवत्ता की जांच करा लें। यह भी कहा कि उनके इस कार्यकाल में सांसद ने पालिका को अपनी निधि से फूटी कौड़ी तक विकास कार्याें के लिए नहीं दी है। उन्होंने सांसद के आवास की सड़क भी नगर पालिका से ही बनवाए जाने का दावा किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों सदर सांसद जय प्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि हरदोई नगर पालिका की दशा बेहद खराब है। कामकाज पर भी उन्होंने सवालिया निशान लगाए थे। इससे पहले भी कई बार सांसद नगर पालिका पर निशाना साध चुके हैं।
इसके जवाब में शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर मुखर नजर आए। उन्होंने 26 मई 2023 को शपथ ग्रहण के बाद कराए गए कार्याें का ब्योरा पत्रकारों के सामने रखा। इस दौरान यह भी कहा कि 2022-23 में सांसद जय प्रकाश ने पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल और आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के कहने पर 49.96 लाख रुपये स्ट्रीट लाइट के लिए पालिका को दिए थे। यह कार्य कराया जा चुका है।
विज्ञापन

2024 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद से सांसद जय प्रकाश से न तो निधि से विकास कार्य की मांग की और न ही उन्होंने अपनी निधि से नगर पालिका को कुछ दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष ने तल्ख लहजे में कहा कि सांसद कहते हैं कि नगर पालिका हरदोई की स्थिति खराब है लेकिन हकीकत यह है कि पालिका अपने सीमित बजट से यथा संभव विकास कराती है। इसके अलावा आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल शासन से विभिन्न कार्याें के लिए बजट दिलाते हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें