फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हर माह 10 फीसदी ब्याज का लालच देकर 50.16 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कंपनी में निवेश कराने और निवेश किए गए धन पर प्रतिमाह 10 फीसदी ब्याज देने के नाम पर 50.16 लाख रुपये हड़प लेने का मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है। पाली थाने में दर्ज किए गए मामले में एबीएमपीएल के सीएमडी और उनकी पत्नी समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के करीमपुर निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि उन्होंने न्यायालय में वाद दर्ज कराया था। इसमें बताया कि वह दूध डेयरी चलाने के साथ ही खेती भी करते हैं। दावा किया कि दिसंबर 2022 में उनकी मुलाकात लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के राजेपुर निवासी जय प्रकाश माैर्या से हुई थी। उन्होंने एबीएमपीएल कंपनी के बारे में बताया। दावा किया कि कंपनी में निवेश करने वाले को 10 प्रतिशत प्रतिमाह के हिसाब से ब्याज मिलेगा और निवेश की गई धनराशि भी सुरक्षित रहेगी।
23 दिसंबर 2022 से लेकर जून 2025 तक अपने और अपने साथियों से 50.16 लाख रुपये कंपनी में निवेश कराए थे। शुरुआत में 10 फीसदी ब्याज भी मिला था। इस पर भरोसा होने के कारण ज्यादा रुपये लगा दिए थे। बताया कि 2025 में पता चला कि कंपनी अपना काम समेट कर चली गई है। कंपनी के सीएमडी गौतमबुद्धनगर के चोटपुर कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र मौर्या, उनकी पत्नी नीलम रानी, भाई सत्यपाल मौर्या, जय प्रकाश मौर्या और समीर रहाने से संपर्क की कोशिश की गई लेकिन इनका कुछ पता नहीं चला। दावा है कि पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने न्यायालय में वाद दर्ज कराया। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन





आरोपियों ने स्कूटी की एजेंसी दिलाने के नाम पर भी ठगे 25 लाख
पाली में दर्ज हुए मामले में आरोपी पुष्पेंद्र मौर्या, उसके भाई सत्य प्रकाश मौर्या और महोलिया शिवपार निवासी विष्णु के खिलाफ शहर कोतवाली में भी एक मामला दर्ज हुआ है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के अहिरोर निवासी गिरीश कुमार गुप्ता ने पुलिस में की शिकायत में बताया कि पुष्पेंद्र मौर्या और सत्य प्रकाश मौर्या ने उनकी मोबाइल की दुकान पर आकर मुलाकात की। यहां एबीएमपीएल ईवी स्कूटी की फ्रेंचाइजी के नाम पर 25 लाख रुपये ले लिए। दावा किया था कि एक स्कूटी की बिक्री पर तीन हजार रुपये और एजेंसी के संचालन के नाम पर एक लाख रुपये प्रति माह दिए जाने की बात भी कही थी। अलग-अलग तारीखों में गिरीश ने ऑनलाइन कंपनी के खाते में रुपये जमा किए थे। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें