फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जच्चा-बच्चा की मौत से नाराज परिजन ने लगाया जाम, अस्पताल संचालक समेत दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
फोटो-12- माधुरी। फाइल फोटो
विज्ञापन
माधौगंज। नगर स्थित बंधन हॉस्पिटल में रूदामऊ के प्रधान की पत्नी और नवजात की बुधवार को मौत हो गई। चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन ने अस्पताल के सामने से निकले उन्नाव कटरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर परिजन माने तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हॉस्पिटल संचालक और अज्ञात चिकित्सक पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार दोपहर अस्पताल को सील भी कर दिया गया।
विज्ञापन




रूदामऊ निवासी अनुज कुमार ग्राम प्रधान हैं। उनकी पत्नी माधुरी (28) गर्भवती थीं। अनुज ने बताया कि बुधवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर माधुरी को लेकर माधौगंज के बंधन हॉस्पिटल गए थे। दोपहर में सामान्य प्रसव से बेटी का जन्म हुआ लेकिन कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। इसके बाद माधुरी की हालत भी बिगड़ गई। उपचार के दौरान रात में लगभग नौ बजे माधुरी की भी मौत हो गई। इसका पता चलने पर परिजन हंगामा करने लगे और अस्पताल व चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी।
एसडीएम बिलग्राम एनराम और सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और परिजन को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन मान गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुज की शिकायत पर अस्पताल संचालक प्रिंस पटेल और अज्ञात चिकित्सक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिजन अस्पताल सील किए जाने की मांग करने लगे। इस बीच प्रशासन को भी भनक लगी कि परिजन फिर से शव रखकर जाम लगा सकते हैं। इसलिए बिलग्राम सीएचसी में तैनात डॉ. सत्यानंद के नेतृत्व में गई टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल के अभिलेख भी खंगाले जा रहे हैं।

फोटो-12- माधुरी। फाइल फोटो

फोटो-12- माधुरी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें