फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एसडीएम चैंबर में जमीन पर आराम फरमाते पेशकार का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद एसडीएम के चैंबर में एक व्यक्ति का एयर कंडीशन की ठंडी हवा में आराम फरमाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में व्यक्ति जमीन पर ही लेटा हुआ है और चैंबर की सभी कुर्सिया खाली पड़ी हैं। वायरल वीडियो पर डीएम ने एसडीएम से जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

शाहाबाद एसडीएम के चैंबर के वायरल वीडियो में आराम फरमा रहे व्यक्ति को इनके न्यायालय का पेशकार ही बताया जा रहा है। बताया गया कि वायरल वीडियो में अहलमद देवेंद्र पांडे दिखाई दे रहे हैं जो, कार्यालय में जमीन पर लेटे हुए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। देवेंद्र पांडेय एसडीएम न्यायालय में पेशकार का भी काम देखते हैं। एसडीएम की अनुपस्थिति में कार्यालय में एसी की हवा में जमीन पर लेते हुए हैं। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
सरकारी कार्यालय में इस तरह से पेशकार का आराम फरमाना कार्यालय संस्कृति में नहीं आता है। बताया गया कि किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम पूनम भास्कर ने बताया कि पेशकार से जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें