फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 1331 नव वधुओं के खातों में भेजे जाएंगे 3.99 करोड़ रुपये

Fri, 15 Mar 2024 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 28 फरवरी को हुए शादी समारोह की नव वधुओं के खातों में 3.99 करोड़ की राशि भेजी जाएगी। शासन ने अनुदान सहित अन्य भुगतानों के लिए बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में वैसे तो यहां पर 2,178 जोड़ों की शादी कराई गई है। इसमें से 817 जोड़ों को दी जाने वाली 30-30 हजार रुपये की अनुदान राशि पहले ही जारी कर दी गई थी।
28 फरवरी को हुए 1331 जोड़ों के विवाह की नव वधुओं को बजट के अभाव में राशि नहीं भेजी जा सकी थी। ऐसे में अब इन नव वधुओं के खातों में 30-30 हजार रुपये कोषागार के माध्यम से खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत ने बताया कि खातों में भुगतान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें