फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बंद मकान से 35 हजार रुपये, जेवर और लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव की बांगरमऊ कोलवाली क्षेत्र के बेहटा कच्छ निवासी है पीड़ित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। नगर में बीएन इंटर कॉलेज के सामने वाली गली में स्थित मकान का ताला तोड़कर चोर 35 हजार रुपये और तकरीबन दो लाख रुपये के जेवर और गैजेट्स चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बेहटा कच्छ निवासी मनोज कुमार का मकान बीएन इंटर कॉलेज के सामने वाली गली में है। बच्चे विशाल और दिनेश यहां रहकर पढ़ाई करते हैं। कछियनपुरवा निवासी श्याम सुंदर भी बच्चों के साथ यहां किराये पर रहते हैं। शनिवार को सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे। रविवार की रात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। अंदर घुसे चोरों ने श्याम सुंदर के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी का भी ताला तोड़ दिया। यहां से दस हजार रुपये और चांदी की एक जोड़ी पायल चाेरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज के कमरे का ताला तोड़कर यहां से अलमारी में रखे 10 हजार रुपये, सोने की दो जोड़ी अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पायल, एक लैपटॉप और एक टैबलेट चुरा ले गए। सोमवार सुबह विशाल और देवेश घर पहुंचे, तो घटना का पता चला। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी और शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें