फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 6.55 लाख किसानों के खातों में भेजे गए 1.31 अरब रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) की अब तक की 18वीं किस्त शनिवार को जारी हो गई। जिले के 6.55 लाख किसानों को 1.31 अरब रुपये उनके खातों में भेजे गए। आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने उप निदेशक कृषि कार्यालय में विराट मेला और प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन




पीएम किसान में जिले में 7.40 लाख किसान पंजीकृत हैं। इसमें से बैंक और विभाग में ई-केवाईसी कराने वाले 6,55,385 किसानों को उनके खातों में पंजीकरण अवधि के अनुसार दो-दो हजार रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। जिले के 6,55,385 किसानों के खातों में 1,31,07,70,000 रुपये भेजे गए हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि किसान आमदनी दो गुनी करने के लिए उन्नतशील खेती के साथ ही पशुपालन करें। सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
कहा कि भारत सरकार ने फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य दोगुना से अधिक किया है। किसानों से कहा कि पराली दो-खाद लो का फायदा लें। उन्होंने बावन के सकरा के किसान महेश प्रसाद सुमन को कस्टम हायरिंग सेंटर में ट्रैक्टर की चाबी दी। गंगाराम, महेश प्रसाद और राघवेंद्र सिंह, वैभव मिश्रा को सोलर पंप के स्वीकृत पत्र सौंपे। रतीभान, अनुज कुमार, सर्वेश कुमार मिश्रा, राजवीर सिंह को सरसों बीज के किट प्रदान किए।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर ने किसानों को योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. रामप्रकाश, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके तिवारी, डॉ. आरडी तिवारी, डॉ. त्रिलोकी नाथ राय, सीवीओ डॉ. अशोक कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने भी किसानों को जानकारी दी। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर की प्रधानाचार्य पूर्णिमा सिंह, फिरंगी बेकर्स की श्री त्रिपाठी ने श्रीअन्न से तैयार उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें