फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पूर्व 330 बेरोजगारों को मिलेगी खुशियों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय में 28 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिवाली से पहले बेरोजगारों को नौकरी का तोहफा मिल सकता है। विभिन्न कंपनियां 330 रिक्तियों पर भर्ती करेंगी।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि मेले में अधिक से अधिक शिक्षित युवाओं को रोजगार देने का प्रयास है। इस बार भी कई कंपनियों के प्रतिनिधि रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रहे हैं।
करीब 330 बेरोजगारों को नौकरी देने का प्रयास है। उन्होंने शिक्षित बेरोजगारों से अपील की है कि वह सेवायोजन पोर्टल सेवायोजन डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यालय में निर्धारित तिथि में प्रमाण पत्रों सहित उपस्थित हों।
विज्ञापन

यह कंपनियां आएंगी
मेले में एनआईआईटी लि., मेक आर्गेनिक इंडिया, शिवशक्ति बायोटेक लि., मगधा एग्रो टेक एवं टेक्निका इंटरप्राइजेज सहित पांच कंपनियां आ रहीं हैं। जो सेल्स एक्जिक्यूटिव, ब्लॉक आफीसर, मैनेजर, चीफ साइंटिस्ट आदि पदों के लिए 330 रिक्तियों पर भर्ती करेंगी। वेतनमान 10,000 से 20,000 रुपये तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें