काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन
(सीआईएससीई) बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बाल विद्या भवन स्कूल
के अव्वल आए बच्चे खुशी से झूम उठे। विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जानकर
एक दूसरे को बधाई दी, वहीं विद्यालय प्रशासन ने भी बच्चों की इस सफलता पर
उनकी पीठ थपथपाई।
उधर, संडीला के सेंट थेरेसा स्कूल में आईसीएसई बोर्ड की
हाईस्कूल परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता हासिल की। शहर में संचालित बाल
विद्या भवन में अबकी हाईस्कूल के 37 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
वहीं कक्षा बारह के 47 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था।
सोमवार को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।
स्कूल प्रबंधक कीर्ति सिंह ने
बताया कि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। वहीं इंटर में 96
फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल विज्ञान वर्ग में महक कपूर ने 91
फीसदी, अनामिका ने 76 और अभिषेक ठाकुर ने 75.8 फीसदी अंक प्राप्त किए।
वहीं
कामर्स में दीपिका श्रीवास्तव ने 83.8, अपर्णा कनौजिया ने 78.8 और शैलीन
कुरैशी 79 फीसदी अंक प्राप्त किए। इंटर के विज्ञान वर्ग में अर्चिता
श्रीवास्तव ने 81.5, हिमांशु मिश्र ने 73, आशुतोष मिश्र ने 71 और हिमांशु
वर्मा ने 70 फीसदी अंक प्राप्त किए।
वहीं कामर्स में कोमल रस्तोगी ने
89.2, महक रस्तोगी ने 85.2 और अनुष्का गुप्ता ने 79.2 फीसदी अंक प्राप्त
किए। उधर, कटियारी क्षेत्र के ग्राम चौंसार के मूल निवासी केएन द्विवेदी की
पौत्री रेवती द्विवेदी ने आईसीएससीई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 96.8
प्रतिशत अंक लाकर परिजनों का मान बढ़ाते हुए लखनऊ में अपनी प्रतिभा की चमक
बिखेरी।
रेवती के पिता राघवेंद्र द्विवेदी पीपीएस अधिकारी है। इसी परिवार
के जगदीश प्रसाद द्विवेदी के पौत्र आयुष द्विवेदी ने इंटर की परीक्षा में
94 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता अर्जित की है। इसी परिवार की पीसीएस एलाइड
अधिकारी शालिनी द्विवेदी की पुत्री शांभवी ने भी इंटरमीडिएट परीक्षा में 94
प्रतिशत अंक हासिल कर परिजनों का मान बढ़ाया है।
तीनों बच्चे लखनऊ में
सीएमएस के विद्यार्थी हैं। उनकी सफ लता से परिजनों ने मिठाई बांट खुशी का
इजहार किया। उधर, संडीला के सेंट थेरेसा स्कूल में आईसीएसई बोर्ड की
हाईस्कूल परीक्षा मेें बच्चाें ने शत-प्रतिशत पास होकर जिले का मान बढ़ाया
है। इनमें दस विद्यार्थियों ने विशेष योग्यता और तीस विद्यार्थी प्रथम
श्रेणी में पास हुए हैं।
इनमें फामिया मैमूना ने 90 प्रतिशत, साकिब रजा ने
85 प्रतिशत, सौम्या द्विवेदी ने 82 प्रतिशत और जुबैरिया अंसारी ने 82
प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। फामियां मैमूना ने कंप्यूटर में 98 प्रतिशत
तथा विज्ञान में 88 प्रतिशत, धनवंत सिह ने गणित में 83, आयुशी ने हिंदी में
95 और शाकिब रजा ने विज्ञान में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।