फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिजली चोरी में मैरिज लॉन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को एक मैरिज लॉन में अवैध ढंग से बिजली जलाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई। बिजली विभाग ने सनई मोड़ बेहसरिया पर छापा मार कर मैरिज लॉन में कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई। अवर अभियंता सुरेश कुमार यादव ने बांगरमऊ रोड फीडर अंतर्गत आने वाले मैरिज लॉन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां लॉन की छत पर ट्रांसफार्मर से आए केबल को मीटर से पहले काटकर दो अलग-अलग केबलों के माध्मय से बाईपास किया गया था। इन केबलों से लॉन की दुकानों, कमरों, दूध कलेक्शन डेयरी व लॉन से अलग बने स्टोर रूम में अवैध रूप से 5.264 किलोवाट की वाणिज्यिक विद्युत का उपभोग पाया गया। मामले में परिसर स्वामी मोहम्मद जैब के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें