फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एटीएम से 10 हजार रुपये ले जाने वाले जालसाज पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नघेटा रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से ले गया था रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर की नघेटा रोड स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से धोखाधड़ी करके 10 हजार रुपये ले जाने वाले आरोपी पर बैंक मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बैंक मैनेजर ने पुलिस को सीसीटीवी भी उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर संचित तिवारी के मुताबिक, 27 अगस्त की सुबह 8:45 बजे बैंक ग्राहक अंकुल राठौड़ बैंक शाखा के एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने पहुंचे। सही प्रक्रिया अपनाने के बावजूद उनके रुपये एटीएम से बाहर नहीं आए। उन्होंने इसकी शिकायत बैंक में दर्ज कराई। इसके बाद वहां लगे सीसीटीवी खंगाले गए। उसमें दिखा कि अंकुल के जाने के एक घंटे बाद एक शख्स एटीएम के पास आया। आरोपी ने नकली चाबी से एटीएम का नीचे का हिस्सा खोला और वह कुछ उखाड़ता हुआ दिखा। बैंक मैनेजर की ओर से संदेह जताया गया कि आरोपी ने पहले से एटीएम के डिस्पेंसर में टेपनुमा कोई वस्तु चिपका रखी होगी। इसी में अंकुल के रुपये रुक गए होंगे। बाद में आरोपी चिपकी वस्तु हटा कर अंकुल के रुपये शर्ट में रख कर लिए गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें