फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने की कप्तान से फरियाद

Wed, 11 Mar 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी क्षेत्र में रंग खेलते समय हुए विवाद में एक पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष ने एसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करवा कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे सांडी के ऊंचा टीला के रिंकू, स्वामी, रामचंद्र और ठाकुर आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि होली के कारण रंग खेला जा रहा था। मोहल्ले में रंग चलने से एक समुदाय के लोग उत्तेजित हो गए तथा अपने घरों से नाजायज असलहे लेकर आ गए।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान इन लोगों ने घरों में घुसकर मारपीट व गाली गलौज भी की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान रिंकू व स्वामी दयाल को चोटें आई।
विज्ञापन


इसके अलावा रामचंद्र, ठाकुर प्रसाद, गयालाल, सुरेश, राजेंद्र, वेद प्रकाश, मुंशीलाल, पप्पू, रामस्वरूप के घरों में तोड़फोड़ के साथ सामान गायब कर दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इसके बाद भी थाने में अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। न ही किसी घायल की कोई डाक्टरी ही कराई गई है।

ग्रामीणों ने इस दौरान एक पत्र एसपी उमेश कुमार सिंह को सौंप आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर गयालाल, सुरेश, राजेंद्र, वेद प्रकाश, मुंशीलाल, पप्पू, रामस्वरूप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें