फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां कछौना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मल्लावां कोतवाली क्षेत्र निवासी बेटी के ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कछौना थाना क्षेत्र के गांव कामीपुर निवासी बच्चन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने बेटी मंजुलता की शादी दो साल पहले मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुर्तजाकुल्लीपुर निवासी रामबेटा के साथ की थी। दामाद व उसकी मां सुनीता दुकान खोलने के लिए 60 हजार रुपये व एक बीघा खेत की मांग कर उसकी बेटी को परेशान करने लगे। आठ सितंबर को आरोपियों ने बेटी को मारापीटा।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद वह परिजनों के साथ बेटी के घर गया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर भगा दिया। इसके बाद फिर उसकी बेटी के साथ मारपीट की, जिस पर उसने यूपी 112 पर शिकायत कर दी। कोतवाल ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दामाद व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें