फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ीहार में शनिवार देर शाम महिला ने खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

गढ़ीहार निवासी अखिलेश गुजरात में मजदूरी करता है। उसका विवाह आठ वर्ष पहले कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेवाखेड़ा निवासी आशादेवी (30) के साथ हुआ था। शनिवार देर शाम आशा ने कमरे में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

आशा के ससुरालियों ने घटना की जानकारी उसके पिता राजेंद्र को दी। गढ़ीहार पहुंचे राजेंद्र ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। कोतवाल राज करन शर्मा ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें