फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में तीन के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली पुलिस ने हर्ष फायरिंग में तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गनीपुर निवासी रामबाबू ने बताया कि सोमवार शाम पड़ोसी की पुत्री की गोद भराई दी। छिबरामऊ से वर पक्ष आया था। कार्यक्रम के दौरान वर पक्ष के लोग अवैध असलहों से फायरिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

उसका पुत्र विजय (12) आवाज सुनकर घर से बाहर निकला। आरोप है कि इसी दौरान ओमप्रकाश और वीरेंद्र के साथ मिलकर छिबरामऊ निवासी आलोक ने हर्ष फायरिंग की। गोली लगने से बेटा विजय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका लखनऊ में इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें