फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने अतिक्रमण को हटवाया

Sun, 21 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दूसरे दिन भी पुलिसकर्मियों ने चौराहों के आसपास से अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

इस दौरान वाहनों को भी चौराहों के आसपास नहीं फटकने दिया गया। चौराहे से अतिक्रमण हटने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

डीजीपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पैदल ही नुमाइश से लेकर शाहजहांपुर रोड ,घंटा घर रोड आदि का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान  नुमाइश चौराहे पर अतिक्रमण करने वालों से फुटपाथ और सड़के खाली करवाईं थीं।

उन्होंने शहर कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया था कि चौराहे पर किसी भी कीमत पर अतिक्रमण न हो और वहां पर वाहन आदि न खड़े किए जाए। उन्होंने अतिक्रमण के लिए क्षेत्र के चौकी प्रभारियों को जिम्मेदार बताते हुए हिदायत दी थी जिसका असर रविवार को दिखाई दिया। रविवार को शहर पुलिस ने नुमाइश चौराहे पर अस्थाई रूप से लगे ठेले व दुकानों को हटवाया। इसके अलावा चौराहे के आसपास खड़े वाहनों को भी खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई से अस्थाई दुकानदारों को परेशानी हुई। मगर शहर के लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़ा। पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि शहर के चौराहे के आसपास अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण से ही जाम लगता है जिससे सभी को परेशानी होती है। चौराहे के आस पास अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से पेश आया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें