जिला जेल में बंदियों द्वारा उत्पादित की गई सब्जियों
को सैफई में आयोजित प्रादेशिक फल साग भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में शामिल
किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा सब्जियों में जिले को सात पुरस्कार मिले।
इनमें श्रेष्ठ मिश्रित साग भाजी की डाली अव्वल रही।
ज्ञात हो कि एक
मार्च को इटावा के सैफई में हुए प्रदर्शनी में सूबे के कई कारागार में
बंदियों द्वारा उत्पादित की गई सब्जियों का प्रदर्शन किया गया। इस
प्रदर्शनी में जिला जेल में उत्पादित सब्जियां भी शामिल की गई थी। कारागार
अधीक्षक विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि प्रदर्शित सब्जियों में कारागार को
सात पुरस्कार मिले।
इनमें श्रेष्ठ मिश्रित साग भाजी की डाली प्रथम, गाजर
विलायती (नैनटिस), घुइयां (अरबी), टमाटर अन्य सागभाजी में द्वितीय पुरस्कार
और शलजम, कद्दू के उत्पादन में तीसरा पुरस्कार मिला। बताया कि सब्जी
उत्पादन में बंदी रक्षक रविंद्र पांडेय और लाल प्रताप सिंह जेलर द्वारा
सब्जियों को उत्पादित किया गया था, जिससे यह पुरस्कार मिले हैं।