बरेली से लखनऊ कार में सवार लोग उस वक्त बालबाल बच
गए, जब कार बेकाबू होकर महरी गांव मोड़ के पास डबल नहर पुलिया में गाड़ी
समेत गिर गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगोें को
बाहर निकलवाया। सभी लोग सुरक्षित होने पर दूसरे वाहन से लखनऊ रवाना हो गए।
लखनऊ
एलडीए में तैनात कुछ लोग किसी काम से बरेली गए थे। वहां से रविवार रात
करीब साढ़े दस बजे बरेली से लखनऊ जा रहे थे। बघौली-कछौना सीमावर्ती थाना के
निकट स्थित डबल नहर पुलिया पर रेलिंग न होने से वह लोग कार समेत नहर में
जा गिरे।
गनीमत थी कि नहर सूखी थी, जिसके चलते वह मामूली चुटहिल हुए। घटना
की सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी में फंसे
पांच लोगों को जैसे तैसे बाहर निकाला और अधिक चोट न होने पर उन्हें दूसरी
गाड़ी से लखनऊ भिजवा दिया।
थाना इंचार्ज बघौली जावेद अहमद ने बताया कि
घटना की सूचना मिलने पर वह और कछौना के एसआई धर्मराज यादव मौके पर पहुंचे
और घायलों के कहने पर उन्होंने दूसरी गाड़ी से उन्हें घर भेज दिया। बताया
कि उन लोगों के मामूली चोट थी, पर हादसे में दहशत में दिखे। गाड़ी सोमवार
को भी नहर में पड़ी रही।