शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छह दिसंबर को उसकी नाबालिग बेटी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही गांव में एक दावत में शामिल होने गई थी। परिवार के अन्य सदस्य खाना खाकर वापस आ गए, जबकि बेटी नौटंकी देखने के लिए रुक गई।
बताया कि वहां मौजूद गांव का ही महेश देर रात उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी देर रात वापस नहीं आई, तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान वह आरोपी के घर के पास रोती मिली। पीड़ित पिता ने बताया कि काफी पूछने पर डर के मारे बेटी ने कुछ नहीं बताया। गुरुवार को बेटी ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। बताया कि शिकायत करने पर आरोपी उसे मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।