फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शराब पिलाकर महिला से दुष्कर्म, लेखपाल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। घरेलू कामकाज करने वाली एक दलित महिला को शराब पिलाकर लेखपाल की ओर से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 25 जुलाई की बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने महिला की ओर से दलित उत्पीड़न सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


तहसील शाहाबाद में तैनात लेखपाल लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया थाना क्षेत्र के मरौचा निवासी वंशराज पुत्र राम तौले पर उनके ही घर पर कामकाज करने वाली महिला ने आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। बताया कि आरोपी लेखपाल वंशराज यहां आंझी रेलवे स्टेशन के पास नरसिंह के मकान में किराए पर रहता है। लेखपाल इन दिनों हल्का जमुरा में तैनात है।



पीड़िता ने बताया कि जाति प्रमाण बनवाए जाने के दौरान लेखपाल से जान-पहचान हुई थी। इसी बीच लेखपाल ने किराए के घर में चौका-बर्तन व खाना बनाने का प्रस्ताव रखा। आर्थिक तंगी के चलते घरेलू काम के लिए राजी हो गई। बताया कि 25 जुलाई को लेखपाल ने मकान पर जबरिया शराब पिलाई। नशा होने पर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि लेखपाल ने इससे पहले भी शराब पिलाकर कई बार दुष्कर्म किया था, लेकिन बदनामी के डर से वह खामोश रही। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी करेंगे। आरोपी लेखपाल को सिकंदरपुर कल्लू के पास टुरमुकी मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शाहाबाद तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने पर लेखपाल पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें