फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बारिश की फुहारों ने बढ़ाई ठंड, पारा लुढ़का

Mon, 09 Dec 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-06- बच्चों को गर्म कपड़े पहना कर ले जातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मौसम ने अचानक करवट ली है, सोमवार की सुबह हल्की बौछारों से मौसम में ठंडक बढ़ गई। दिन में भी धूप के तेवरों में कमी रही। इससे दिन में भी लोगों को ठंड का अहसास होता रहा। मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में भी गिरावट हुई है।
बीते दिनों मौसम में दिन में गर्मी हो रही थी लेकिन दिसंबर माह का पहला सप्ताह बीतने के बाद से अब ठंडक बढ़ना शुरू हो गई। दो दिनों से ठंडी हवाओं की वजह से वैसे भी दिन के तापमान में कमी आई है। सोमवार को तो अचानक मौसम में परिवर्तन हो गया। सुबह करीब छह बजे हल्की फुहार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूंदाबांदी हो जाने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर बादल भी छाए रहे। इससे धूप के तेवर भी नरम पड़े रहे और लोगों को ठंडक का अहसास अधिक हुआ। मौसम वेधशाला के प्रेक्षक रमेश वर्मा ने बताया कि हवाएं भी छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हैं इससे ठंड बढ़ी है और आगे भी ठंडक बढ़ने का संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें