फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरिद्वार के लिए रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन, हरदोई में भी ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गायत्री परिवार के संयोजन में देव संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से हरिद्वार में शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए रेलवे ने भी विशेष ट्रेन का संचालन किया है। विशेष ट्रेनों में हरिद्वार से लखनऊ के बीच एक ट्रेन चलाई गई। इसका ठहराव जिले में भी सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन

अखंड दीप शताब्दी समारोह के अंतर्गत हरिद्वार स्थित शातिकुंज वृहद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर हरिद्वार तक कई ट्रेनें चलाई गई हैं। एक विशेष ट्रेन का संचालन लखनऊ से हरिद्वार के बीच भी किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 04306 का संचालन 22 जनवरी को हरिद्वार से दोपहर 12:55 बजे से किया जाएगा।
लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहरा, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन आंझी शाहाबाद में शाम को 07:21 बजे, हरदोई में शाम 07:53 बजे और बालामऊ में रात 08:17 बजे पहुंचेगी। रात को 11:45 बजे लखनऊ में समाप्त होगी। लखनऊ से यह ट्रेन 04305 उसी रात को 12:20 बजे चलेगी। बालामऊ में रात 01:20 बजे, हरदोई में 01:55 बजे, आंझी शाहाबाद में रात 02:25 बजे रुक कर हरिद्वार सुबह 08:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें