फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों के बदले गए प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए प्रश्नपत्रों को बदल दिया गया। उनके स्थान पर दूसरे प्रश्नपत्र भेजे गए हैं। परिषद सचिव के आदेश पर सभी केंद्रों के प्रश्न पत्रों को बदलने की कार्रवाई की गई। प्रश्नपत्रों को बदलने को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
विज्ञापन

जिले में 138 विद्यालयों में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। परीक्षा शुरू होने से बोर्ड से प्राप्त प्रश्नपत्रों को आवंटित परीक्षा केंद्रों तक पुलिस सुरक्षा में पहुंचा दिए गए थे और उनको परीक्षा केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। स्ट्रांग रूम की सीसी कैमरे से चौबीस घंटे निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम को खोलने व बंद करने के लिए केंद्र व्यवस्थापक के साथ अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।
बुधवार को अचानक सभी परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्रों को वापस करते हुए विभाग की ओर से उनके स्थान पर दूसरे प्रश्नपत्र भेजे गए। केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड के निर्देशानुसार प्रश्न पत्रों को बदलने की जानकारी दी गई। अचानक प्रश्नपत्रों के बदलने से अचांभित है। ऐसा बहुत ही कम होता है। इससे पूर्व जिले में जब प्रश्नपत्रों का बंडल गायब हुआ था, तब प्रश्नपत्रों को बदला गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार प्रश्नपत्रों को बदल कर दूसरे प्रश्नपत्र दिए गए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड विषम परिस्थितियों में लेता है निर्णय-
माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रश्नपत्रों के बदलने के विषय में सेवानिवृत्त जिला विद्यालय निरीक्षक कमलाकर पांडेय ने बताया कि प्रश्न पत्रों को बदलने का निर्णय बोर्ड तक लेता है, जब किसी जनपद के परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र लीक हुआ हो, या विषय के स्थान पर दूसरे विषय का प्रश्नपत्र खुला गया हो। निरीक्षण अधिकारी किसी केंद्र के विषय में आख्या दे कि उक्त केंद्र पर प्रश्न पत्र के बंडल में छेड़छाड़ की गई है। तो बोर्ड परीक्षा केंद्र पर मौजूद सिरीज के प्रश्नपत्राें को बदलने का निर्णय लेता है और जिन- जिन परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र भेजे गए थे। उनको बदल कर दूसरी सीरीज के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराता है। अन्यथा सामान्य स्थिति में प्रश्नपत्रों को बदला नहीं जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें