फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर में बीएलओ का जनसहयोग जरूरी : अनुनय झा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में काम को और गति दी जानी है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने कहा कि समय से सभी गणना पत्र भरकर डिजिटाइज्ड कराने में बीएलओ को मतदाता जनसहयोग अवश्य करें। आह्वान किया कि जनसहयोग से काम में तेजी आने के साथ ही गणना पत्रक पर सही-सही जानकारी भी मिल जाएगी। कहा कि एक से अधिक स्थान की मतदाता सूची में शामिल लोग अपनी वरीयता तय कर गणना पत्रक भरें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। बताया कि वैसे तो बीएलओ काम ठीक कर रहे हैं। अच्छा काम करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहित किया जा रहा है जबकि कम स्थिति वाले बीएलओ के साथ सहयोगी कर्मी लगाए गए हैं। कहा कि एसआईआर से मतदाता सूची शुद्ध और सही-सही तैयार होगी इसके लिए मतदाताओं को बीएलओ का सहयोग करना जरूरी है।
विज्ञापन

बताया कि जिले में जून 2025 तक की मतदाता सूची में करीब 30.31 लाख मतदाता शामिल हैं, सभी का सत्यापन किया जाना है। अभी तक 10.91 लाख मतदाताओं के गणना पत्रक भरवाकर डिजिटाइज्ड कराए जा चुके हैं। करीब 19.40 लाख मतदाताओं के गणना पत्रक वापस लिए जाने और डिजिटाइज्ड कराए जाने हैं।
कहा कि मतदाता गणना पत्रक को जल्द भरकर बीएलओ को वापस कर दें ताकि उनको डिजिटाइज्ड कराया जा सके। गणना पत्रक न भरने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी होंगे और उसके बाद नाम सूची में शामिल किए जाने के लिए 13 प्रकार के साक्ष्य लिए जाने की व्यवस्था है। इससे झंझट से बचने के लिए गणना पत्रक को जल्द से जल्द भरकर जमा कर दें।
विज्ञापन

-
तीन प्रतिशत मतदाता शिफ्टेड और मृतक चिह्नित
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एसआईआर अभियान में सत्यापन के दौरान मृतक और शिफ्टेड मतदाता भी चिह्नित किए जा रहे हैं। बताया कि अब तक करीब 2.75 प्रतिशत मतदाता मृतक और शिफ्टेड श्रेणी में चिह्नित हुए हैं। ऐसे मतदाताओं का विवरण जुटाते हुए एसआईआर में डिजिटाइज्ड कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें